Breaking News

खाली पेट कच्‍चे लहसुन का सेवन बेहद फायदेमंद, कई बीमारियों से रहेंगे दूर

लहसुन का नियमित सेवन आपको कई बीमारियों से दूर रखता है। खाली पेट कच्चा लहसुन खाकर पानी पीने से सेहत को दोगुना फायदा मिलता है। आयुर्वेद में लहसुन (Garlic) को औषधि माना जाता है। लहसुन में एलिकिन नामक औषधीय तत्व पाया जाता है। जिसमे एंटीऑक्सिडेंट(Antioxidants), एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। लहसुन में विटामिन-B और विटामिन-C पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें सेलेनियम(selenium), मैगनीज कैल्शियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए बेहद जरूरी माने गए हैं।

इसके रेगुलर इस्तेमाल से हमें कई तरह की बीमारियों (diseases) से मुक्ति मिलती है। इसमें की तरह के एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल के गुण भी पाए जाते हैं। इसमें भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जिस कारण यह बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। यह शरीर की इम्यूनिटी (immunity) को स्ट्रांग बनाता है। तो चलिए आज हम आपको खाली पेट कच्चा लहसुन खाने के फायदों के बारे में बताने वाले हैं। जानते हैं इस बारे में-

बढ़ते वजन के करता है कंट्रोल
आजकल के समय में वजन बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। बदलती लाइफस्टाइल के कारण बहुत से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। आपको बता दें कि अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान है तो सुबह उठकर खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन जरूर करें। यह आपके वजन को तेजी से घटाने में मदद करेगा।

डायबिटीज के खतरे को करता है कम
आपको बता दें कि कच्चा लहसुन खाने से ब्लड में ग्लूकोज लेवल कंट्रोल (glucose level control) होता है। यह शरीर में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल कर डायबिटीज के खतरे को कम करता है।

 

पाचन को रखता है ठीक
अगर आप भी कब्ज और गैस (constipation and gas) जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो डेली सुबह आपको कच्चे लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। यह आपके पाचन तंत्र के मजबूत कर आपका पेट साफ रखने में मदद करता है।

दांतों को रखता है मजबूत
आपको बता दें कि लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल (anti-bacterial) के गुण पाए जाते है जिस कारण यह दांतों में सड़न जैसी समस्या नहीं होने देता है। इस कारण आपके दांत मजबूत रहते हैं।

स्किन को रखता है स्वस्थ
लहसुन स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जो स्किन में निखार लाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह स्किन में नमी भी बनाए रखता है।