Breaking News

क्रिकेट के बाद फिल्मी दुनिया में धमाल मचाएंगे धोनी, पत्नी साक्षी ने बताया ‘पहला डेब्यू प्रोजेक्ट’

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और शानदार बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया से संन्यास ले लिया है लेकिन फैंस को इंडियन प्रीमियर लीग के मैदान में धोनी खेलते हुए नजर आ रहे है। आईपीएल के 13वें टूर्नामेंट में धोनी का पुराना अंदाज ही देखने को मिल रहा है लेकिन अब धोनी क्रिकेट के मैदान के साथ एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी कदम रखने जा रहे है दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया है। खास बात ये है कि धोनी एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि निर्माता के तौर पर फिल्मी इंडस्ट्री में कदम रखेंगे। जिसकी जानकारी माही की पत्नी साक्षी धोनी ने दी है।

दरअसल साक्षी धोनी में अपने पति महेंद्र सिंह धोनी के नए प्रोजेक्ट की जानकारी फैंस को दी है। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए साक्षी ने कैप्शन में लिखा, ‘हमें आपको प्यार और दुआएं चाहिए।’ इस पोस्ट में साक्षी ने एक खबर भी शेयर की। जिससे जानकारी मिली है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पौराणिक विज्ञान वेब सीरीज पर काम करने जा रहे है। साक्षी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ये वेब सीरीज पौरामिक विज्ञान-फाई। इसमें एक अघोरी की कहानी होगी। जो एक द्वीप पर हाई-टेक सुविधाओं के बीच फंस गया है। इस दौरान साक्षी ने दावा किया कि अघोरी कई ऐसे राज से पर्दा उठाने वाला है जिससे मौजूद विश्वास बदल सकते है।

 

बता दें कि इस वेब सीरीज को शूट करने की जगह तलाश की जा रही है। इसके अलावा वेब सीरीज के लिए स्टारकास्ट की तलाश भी शुरू हो गई है लेकिन ये भी साफ है कि इस वेब सीरीज में हर किरदार को सटीक अंदाज से पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि धोनी से पहले भी टीम इंडिया के कई दिग्गजों ने अपनी किस्मत आजमाई है। जिसमें विनोद कांबली, अजय जडेजा जैसे क्रिकेट शामिल है। हालांकि इन क्रिकेटर्स को एंटरटेनमेंट की दुनिया में सफलता नहीं मिली।