Breaking News

कैप्टन अमेरिका से वकांडा फॉरएवर तक, मार्वल ने दिया ढेर सारी नई फिल्मों का तोहफा, लिस्ट में 2 एवेंजर्स भी शामिल

मार्वल स्टूडियोज (Marvel Studios) की फिल्मों का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से होता है। क्रिस हेम्सवर्थ (Chris Hemsworth), नताली पोर्टमैन (Natalie Portman), क्रिश्चियन बेल (Christian Bale) की फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ (Thor: Love and Thunder), मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (Marvel Cinematic Universe) की कहानी को 29वीं फिल्म तक लेकर आ गई है। दर्शकों के सिर से अभी थॉर का खुमार उतरा ही नहीं था कि मार्वल स्टूडियोज ने एक या दो नहीं बल्कि ढेर सारी अपकमिंग फिल्मों का तोहफा फैन्स को दे दिया है। मार्वल ने फेज 6 के लिए अपनी अपकमिंग फिल्मों का ऐलान किया है, जो वाकई में काफी एक्साइटिंग हैं। इस लिस्ट में एक ओर जहां कुछ पुरानी फिल्मों के नए पार्ट्स दर्शकों के सामने आएंगे तो वहीं दूसरी ओर कुछ नए किरदार और फिल्म भी दर्शकों के बीच पहुंचेंगी। इस लिस्ट में देखिए नई ऐलान हुई फिल्मों की लिस्ट और उनकी रिलीज डेट, साथ ही उन्हें आप कहां देख पाएंगे।

फिल्म/सीरीज: स्पाइडर मैन- फ्रेशमैन ईयर
रिलीज डेट: 2024 की शुरुआत में
कहां देख पाएंगे: डिज्नी प्लस हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज: व्हॉट इफ सीजन 2
रिलीज डेट: 2023 की शुरुआत में
कहां देख पाएंगे: डिज्नी प्लस हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज: एक्स मैन 97
रिलीज डेट: 2023
कहां देख पाएंगे: डिज्नी प्लस हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज: सीक्रेट एनवेजन
रिलीज डेट: डिज्नी प्लस हॉटस्टार
कहां देख पाएंगे:  स्प्रिंग 2023

फिल्म/सीरीज: गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3
रिलीज डेट: 5 मई 2023
कहां देख पाएंगे: थिएटर्स

फिल्म/सीरीज: लोकी सीजन 2
रिलीज डेट: समर 2023
कहां देख पाएंगे: डिज्नी प्लस हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज: ब्लेड
रिलीज डेट: 3 नवंबर 2023
कहां देख पाएंगे: थिएटर्स

फिल्म/सीरीज: ईको
रिलीज डेट: समर 2023
कहां देख पाएंगे:डिज्नी प्लस हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज: आयरनहार्ट
रिलीज डेट: 2023
कहां देख पाएंगे: डिज्नी प्लस हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज: अगाथा- कोवन ऑफ चाओस
रिलीज डेट: विंटर 2023
कहां देख पाएंगे: डिज्नी प्लस हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज: कैप्टन अमेरिका- न्यू वर्ल्ड ऑर्डर
रिलीज डेट: 3 मई 2024
कहां देख पाएंगे: थिएटर्स

फिल्म/सीरीज: शी हल्क- अटर्नी एट लॉ
रिलीज डेट: 17 अगस्त 2022
कहां देख पाएंगे: डिज्नी प्लस हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज: डेयरडेविल- बॉर्न अगेन
रिलीज डेट: स्प्रिंग 2024
कहां देख पाएंगे: डिज्नी प्लस हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज: थंडरबोल्ट्स
रिलीज डेट: 26 जुलाई 2024
कहां देख पाएंगे: थिएटर्स

फिल्म/सीरीज: फैंटास्टिक फोर
रिलीज डेट: 8 नवंबर 2024
कहां देख पाएंगे: थिएटर्स

फिल्म/सीरीज: एवेंजर्स- द कांग डायनेस्टी
रिलीज डेट: 2 मई 2025
कहां देख पाएंगे: थिएटर्स

फिल्म/सीरीज: एवेंजर्स- सीक्रेट वॉर्स
रिलीज डेट:7 नवंबर 2025
कहां देख पाएंगे: थिएटर्स

फिल्म/सीरीज: वकांडा फॉरएवर
रिलीज डेट: 11 नवंबर 2022
कहां देख पाएंगे: थिएटर्स