Breaking News

कासगंज के अमांपुर से BJP विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का हार्ट अटैक से हुआ निधन, CM योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद की अमांपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का सोमवार यानी आज सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। विधायक अपने गांव हाजीपुर में ही उस समय घर पर मौजूद थे। वह सुबह क्षेत्र में निकलने की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक तेज सीने में दर्द हुआ और कुर्सी पर बैठ गए।

परिवार के लोग कुछ समझ नहीं पाए। उन्हें तत्काल एटा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से भाजपा समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा के जिला अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया है कि विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह रोजमर्रा की तरह तैयार होकर क्षेत्र की जनता के बीच में जाने की तैयारी कर रहे थे और हृदयाघात से उनका निधन हो गया यह घटना बेहद दुखद है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर अत्यंत दुःखद प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दारुण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।