Breaking News

कांगो के इटूरी प्रांत में सशस्त्र हमलावरों ने दो गांवों में 49 लोगों की हत्या

कांगों के इटूरी प्रांत में सशस्त्र हमलावरों ने एक रात में दो अलग-अलग गांवों पर हमला कर 49 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय सरकार के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। हमलावरों ने बहेमा बोगा और बनियाली-तचाबी गांवों को निशाना बनाया। यह अभी साफ नहीं है कि हमले को किसने और क्यों अंजाम दिया।

बहेमा बोगा में 29 और बनियाली तचाबी गांव 20 को मौत के घाट उतारा

प्रशासनिक सचिव गैस्टन बबुनया ने बताया कि सशस्त्र हमलावरों ने सोमवार तड़के बहेमा बोगा के नेतृत्व वाले क्षेत्र में विस्थापितों को घेर लिया और कम से कम 29 लोगों की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। लगभग एक बजे रात में बंदूकधारियों ने वारदात को अंजाम दिया

हमलावरों ने जाने से पहले सात वाहनों और कई दुकानों में आग लगा दी। राज्यपाल के प्रतिनिधि डायडिस इस्साया के अनुसार, पीड़ितों में से एक चर्च के नेता थे, जो बेनी क्षेत्र के बनंडे-कैनामा में बढ़ते हमलों से बचने के लिए वहां से चले आए थे। स्थानीय नागरिक समूह के लोगों ने बताया कि सशस्त्र लोगों ने रविवार की देर रात बनियाली-तचाबी गांव पर भी हमला किया। इस हमले में 20 से अधिक लोग मारे गए। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी थे। अभी तक यह साफ नहीं है कि हमलों को किसने अंजाम दिया। हालांकि एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस इस क्षेत्र में सक्रिय है। वह यहां सैकड़ों की हत्या कर चुका है। हाल के महीनों में उसके हमलों में तेजी आई है। यह विद्रोही समूह कांगो के पूर्व में खनिज समृद्ध भूमि पर नियंत्रण की होड़ में लगा है।