Breaking News

कपूरथला में पति बना हत्यारा, अस्पताल में भर्ती पत्नी काे तकिये से गला दबाकर मार डाला, देखें तस्वीरें

यहां के सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां भर्ती महिला को उसके ही पति ने जान से मार दिया। इस घटना का वीडियो हॉस्पिटल स्टाफ ने बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। महिला ने 4 दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया था।

कपूरथला में पति ने की पत्नी की हत्या। (जागरण)

आरोपी को अपनी पत्नी पर शक था। गांव केसरपुर की बलविंदर कौर पत्नी मनजीत सिंह गत एक जून को सिविल अस्पताल कपूरथला के गायनी वार्ड में भर्ती हुई थी, जिसने सिजेरियन आपरेशन के बाद एक लड़के को जन्म दिया। पति ने शक के चलते शनिवार सुबह करीब चार बजे अपने हाथों से पत्नी का मुंह दबाकर उसकी जान ले ली। हालांकि इनका कुछ वर्ष पहले ही प्रेम विवाह हुआ था और दोनों का पहले भी एक बेटा है। डीएसपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में शनिवार सुबह मनजीत सिंह ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।