Breaking News

ऑक्सीजन प्लांट में हादसा, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक कर्मचारी की मौत, 2 घायल

उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी ऑक्सीजन प्लांट में शुक्रवार सुबह रिफिलिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से एक श्रमिक की मौत हो गई और कम से कम 2 घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। मामले में फैक्ट्री मालिक ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात नायाब तहसीलदार ने प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दे दी। सुबह छह बजे तक कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा था।

मरीज बताकर बुलाई एंबुलेंस : एम्बुलेंस चालक राम लखन ने बताया कि कंट्रोल रूम में सुबह पांच बजे सूचना मिली कि उनकी आक्सीजन प्लांट में मजदूर घायल हैं। जब मौके पर पहु़ंची तो वहां शव मिला। नायब तहसीलदार और डीपीआरओ ने एम्बुलेंस को जबरन रोक लिया है।