Breaking News

एक ऐसा देश जहाँ जॉगिंग करना है अपराध, जानिए ऐसे ही अजीबोगरीब कानून

किसी भी देश को सही तरीके से चलाने के लिए जो चीज सबसे जरुरी है, वह है कानून | कानून व्यवस्था के बिना देश की कोई व्यवस्था काम नहीं करती है | यही वजह है कि देश में शांति, नियम, कायदे और व्यवस्था बनाये रखने के लिए कानून की इतनी जरूरत है | लेकिन कई देशो में कुछ कानून ऐसे है, जिनकी वजह से लोगो को खासी परेशानी उठानी पड़ती है | ऐसे कई देश है, जहाँ बेहद अजीबोगरीब कानून है | ऐसे में आज हम आपको कुछ देशो के अजीबोगरीब कानूनों से अवगत करवाने जा रहे है, तो आइये देखते है | आज की इस पोस्ट में क्या खास है |
रेडियो पर गाने सुनना
 
 
कनाडा का नाम तो आपने सुना ही होगा, लेकिन यहाँ का रेडियो नहीं सुना होगा | कनाडा के कानून के अनुसार यहाँ रेडियो पर बजने वाला हर पांचवा गाना वही होगा, जिसे कनाडाई सिंगर ने गया हो | ये कानून कनाडा ऑडियो एंड टेलीविज़न आयोग द्वारा बनाया गया है |
गैरकानूनी है संसद में मौत
 
 
इंग्लैंड के एक कानून के अनुसार यहाँ के संसद में किसी की मौत नहीं हो सकती | साल 2007 में इसे इंग्लैंड का सब बेतुका कानून कहा गया था | साथ ही ये भी कहा गया था कि इसका कोई आधार नहीं है | हालाँकि ऐसा भी बताया जाता है, कि इस कानून की को लिखित व्याख्या नहीं है |
टॉयलेट में फ्लश गैरकानूनी
 
 
खूबसूरत देश स्विट्जरलैंड में भी एक बेहद अजीब कानून है | यहाँ अगर आप अपार्टमेंट बिल्डिंग में रह रहे है, तो आप रात के 10 बजे के बाद फ्लश नहीं कर सकते | इसे स्विट्जरलैंड में ध्वनि प्रदुषण माना जाता है |
मुस्कुराना है जरुरी
 
 
इटली के मिलान शहर में कानून है कि यदि आप इस शहर में तो है, तो आपके चेहरे पर मुस्कुराहट होनी ही चाहिए | अन्यथा भारी जुर्माना चुकाना पड़ता है | हलाकि अंतिम संस्कार के लिए और अस्पतालों को इस कानून से छूट है |
बेटी से शादी
 
 
ईरान में 2013 में एक कानून लागू किया गया था | जिसके अनुसार पिता अपनी गोद ली हुयी बेटी से विवाह कर सकता है | इसके लिए लड़की की उम्र कम से कम 13 साल होनी चाहिए | बता दे इस कानून का खूब विरोध हुआ था |
गैरकानूनी है जॉगिंग
 
 
एक स्वास्थ्य शरीर के लिए जॉगिंग की सलाह दी जाती है | लेकिन अफ़्रीकी देश बुरुंडी में जॉगिंग करना गैर क़ानूनी है | साल 2014 में इस कानून को लागु किया गया था और कहा गया था कि असामाजिक गतिविधियों के लिए लोग जॉगिंग की मदद लेते है |
माता पिता नहीं रख सकते बच्चे का नाम
 
 
आपने देखा होगा अक्सर विवाहित लोग बच्चे के जन्म से पहले ही उसका नाम सोचने लगते है | लेकिन डेनमार्क में ऐसा करने की जरूरत नहीं है | दरअसल यहाँ सरकार बच्चे के जन्म पर नमो की एक लिस्ट देती है, जिसमे से आपको नाम चुनना होता है | यदि आप कोई और नाम रखना चाहते है, तो आपको चर्च और सरकार से इजाजत लेनी होती है |
गैर क़ानूनी है च्युइंग गम
 
 
नशीली चीजों का सेवन गैर क़ानूनी होता है, लेकिन सिंगापूर में च्युइंग गम का सेवन भी गैर क़ानूनी है | दरअसल सरकार का मानना है कि इससे साफ़ सफाई में परेशानी होती है | बता दे इस देश में आप च्युइंग गम लेकर भी नहीं जा सकते, ये पूरी तरह प्रतिबंधित है |