Breaking News

उत्तर प्रदेश से BJP का सफाया करने के लिए पूर्व सीएम अखिलेश से समझौते को तैयार शिवपाल यादव

प्रदेश से भाजपा को हटाने के मुद्दे पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पूर्व सीएम और अपने भतीजे अखिलेश यादव से समझौते के लिए तैयार हैं। फिरोजाबाद में एक शोक सभा में पहुंचे शिवपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुलह के ये संकेत दिए।

उन्होंने दिल्ली में लाल किले पर हुई घटना दुखद बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों की मांग जायज है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसान विरोधी कानून वापस लेना चाहिए और उनकी पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। शिवपाल यादव पूर्व विधायक की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा को हटाने के लिए हमने अखिलेश से कहा कि समझौता कर लें। आपस में मिलकर ही प्रदेश से भाजपा को हटाया जा सकता है। बीजेपी ने प्रदेश के युवाओं को धोखा दिया है। यहां युवाओं की सबसे ज्यादा अनदेखी हो रही है।