Breaking News

उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर हुई वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।


मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच और मृतकों के परिजनों को  2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। उन्होंने दुर्घटना में घायल के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश  दिये।