Breaking News

इस फिल्म के लिए 2 दिन तक नहीं नहाई थीं Parineeti Chopra, गंदगी में सोई थीं

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने एक इंटरव्यू में कहा कि ‘संदीप और पिंकी फरार’ (Sandeep Aur Pinky Faraar) के एक सीन के लिए वह दो दिन तक नहीं नहाई थीं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर फिल्म का ये कौन सा सीन था जिसके लिए परिणीति को ऐसा करना पड़ा था। जिन लोगों ने ये फिल्म देख ली है उन्हें मालूम होगा कि इस फिल्म में एक सीन है जिसमें पहाड़ पर मौजूद एक कच्चे घर में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का यह सीन फिल्माया गया है।

फिल्म में परिणीति एक गर्भवती लड़की दिखाया गया है। परिणीति एक बैंकर के साथ ऑफिस में फंस जाती हैं जो कि बंद हो गया है। ये व्यक्ति परिणीति की इज्जत लूटने का प्रयास करता है। जबकि उसको उस लड़की की प्रेग्नेंसी के बारे में पता होता है फिर भी वह उसके साथ जोर जबरदस्ती करता है। तभी उसका मिसकैरिज हो जाता है। जिसके बाद परिणीति सड़कों पर भटकती रहती हैं तभी अर्जुन कपूर उन्हें पहाड़ की चोटी पर मौजूद इस कच्चे घर में ले आते हैं।

खास बात यह है कि इस कच्चे घर में ठहरने के सीन्स को फिल्माने के लिए परिणीति दो दिन तक नहीं नहाई थीं। उन्होंने बताया कि वह ऐसी जगह पर सोईं थीं जहां साफ सफाई नहीं थी। दूसरे दिन भी बिना नहाए ही परिणीति सेट पर पहुंच गईं। उन्होंने इंटरव्यू में बताया, ‘ये पूरा सीक्वेंस हमने 2 से तीन दिन में उसी घर में शूट किया था।’

अभिनेत्री ने आगे बताया- एक एक्ट्रेस के तौर पर मुझे नहीं मालूम है कि लोग इस बारे में जानने के बाद किस तरह का रिएक्शन देंगे मगर मैं उस सीन के लिए दो दिनों तक नहीं नहाई थी। आपको बता दें कि दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अहम रोल निभाए थे। ये फिल्म ऐसे लोगों की कहानी है जिन्हें पुलिस ढूंढ रही है और वो उन्हें मार डालना चाहते हैं।