Breaking News

इस प्रधानमंत्री ने कहा अश्लीलता से बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले तो यूजर ने उनकी बिकनी गर्ल के साथ शेयर कर दी वीडियो

प्रधानमंत्री जब गैर जिम्मेदाराना बयान दे तो जनता का नाराज होना जायज है। इस बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कुछ ऐसा ही किया है। इमरान खान दुष्कर्म मामलों में टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर घिरते जा रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर इमरान की टिप्पणी को लेकर तीखी टिप्पणी कर रहे हैं। इमरान ने देश में बढ़ते दुष्कर्म मामलों को लेकर बढ़ती अश्लीलता को इसकी वजह बताई। प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने इस्लाम की पर्दा प्रथा की दुहाई देने के साथ कुछ अच्छी सलाह दी लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने उन पर तीखी प्रहार करने लगे। एक यूजर ने ट्विटर पर उनका वीडियो पोस्ट कर उन्हें ही घेरे में ले लिया। इमरान का यह वीडियो तब का है जब वह क्रिकेटर थे और समुद्र किनारे बिकिनी पहनी लड़की के साथ हैं। इमरान से सवाल किया गया था कि देश में कानून व्यवस्था के हालात खराब हैं, दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं, सरकार क्या कदम उठा रही है? जवाब में उन्होंने इसके लिए अश्लीलता को जिम्मेदार ठहरा दिया। इमरान खान ने कहा कि केवल सरकार इसे नहीं रोक सकती।

उन्होंने कहा कि अश्लीलता के खिलाफ समाज को आगे आना होगा। इमरान खान ने कहा कि इस्लाम में पर्दा का मतलब प्रलोभन व आकर्षण से बचाव है। आज के दिनों में अश्लीलता की वजह से तलाक के मामले 70 फीसद तक बढ़ गए हैं। उन्होंने अपराध के लिए अश्लीलता का जिम्मेदार ठहराया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना था कि पाकिस्तान में दुष्कर्म की घटनाओं पर अंकुश लगाने के बजाय प्रधानमंत्री आधारहीन तरीके से सफाई दे रहे हैं।

कुछ लोगों ने इसे पाकिस्तान सरकार की नाकामी को छिपाने का प्रयास बताया। पाकिस्तान में दुष्कर्म के प्रतिदिन 11 मामले हो रहे हैं। छह सालों में 22 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें केवल 77 आरोपियों को सजा हुई है।