Breaking News

इस दिन से मंगलदेव की बदलेगी स्थिति, इन जातकों की बढ़ेगी परेशानी

हर राशि में ग्रहों-नक्षत्रों में भी परिवर्तन (Changes in planets and constellations) होता है। इसका असर लोगों के जीवन पर भी पड़ता है। मंगल ग्रह (Mars planet) इस महीने अपनी स्थिति में बदलाव करने वाले हैं। 10 अगस्त को मंगल ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल गोचर रात 09 बजकर 43 मिनट पर होगा। मंगल को साहस व पराक्रम का कारक माना गया है। मंगल गोचर का प्रभाव कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ राशियों अशुभ पड़ेगा।

मेष- मेष राशि वालों के दूसरे भाव में मंगल गोचर होगा। इस दौरान आपको जीवन में कई क्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों को लेकर सतर्क रहें, वरना आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। छात्रों के लिए समय उत्तम है। यात्रा के योग बनेंगे।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के 12वें भाव में मंगलदेव का गोचर होगा। मंगल ग्रह के प्रभाव से आपको जीवन में उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं। इस दौरान आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पार्टनरशिप के काम में मुश्किलें आ सकती हैं।

तुला- मंगल गोचर आपकी राशि के आठवें भाव में होगा। इस अवधि में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। वाणी पर काबू रखें। धैर्य रखें। इस दौरान जीवन में कई घटनाएं हो सकती हैं।