Breaking News

इस इंसान से शादी करना चाहती थी लता मंगेशकर, मना करने पर जिंदगी भर रही कुंवारी

भारत रत्न, और बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर(lata mangeshkar) का आज अपना 92वां जन्मदिन मना रही है। जन्मदिन के इस खास मौके पर देश दुनियाभर से लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। साल 2001 में लता मंगेशकर भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया गया था।

Lata Mangeshkar Biography - ऐसे बनी लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय  गायिका | Patrika News

जैसा कि सब जानते है कि लता जी ने आज तक शादी नहीं की है। लता जी के फैंस के मन में भी ये सवाल आता है कि आखिर उन्होंने आज तक शादी क्यों नहीं की। कहते हैं लता मंगेशकर को भी कभी किसी से प्यार हुआ था। लेकिन लता की ये प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो पाई। शायद इसीलिए लता ने आज तक शादी नहीं की।

जब लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र से संभाली परिवार की जिम्मेदारी....

खबरों की मानें तो लता मंगेशकर डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से बेहद प्यार करती थीं। ये महाराजा लता के भाई ह्रदयनाथ मंगेशकर के दोस्त भी थे। लेकिन ये मोहब्बत मुक्कमल नहीं पो पाई। कहा जाता है कि राज ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वो किसी भी आम घर की लड़की को उनके घराने की बहू नहीं बनाएंगे। राज ने यह वादा मरते दम तक निभाया।

Lata Mangeshkar Did Not Marry Because Of This - लता मंगेशकर ने इस वजह से  ताउम्र नहीं की शादी, पीछे छिपा है एक राजघराने का राज़ | Patrika News

वहीं लता जी का कहना था कि उनके ऊपर पूरे घर की जिम्मेदारी थी इसीलिए उन्होंने कभी शादी नहीं की। लेकिन लता की तरह राज भी जीवन भर अविवाहित रहे। राज, लता से 6 साल बड़े भी थे। राज को क्रिकेट का बहुत शौक था। इसके चलते वो कई सालों तक बीसीसीआई से जुड़े रहे।

ICU में वेंटिलेटर से लता मंगेशकर, डिस्चार्ज हुई, पहुँची घर…..खतरे की रात  निकल गई….. | Reader Times | Hindi News

राज लता को प्यार से लोग मिट्ठू पुकारते थे। उनकी जेब में हमेशा एक टेप रिकॉर्डर रहता था जिसमें लता के चुनिंदा गाने होते थे। बता दें कि 12 सितंबर 2009 को राजसिंह का देहांत हो गया था। हालांकि राज के अलावा लता मंगेशकर का नाम किसी और के साथ कभी नहीं जुड़ा।