Breaking News

इन दो राशियों की आपस में कभी नहीं बनती, हमेशा होते है लड़ाई-झगड़े

ज्योतिषशास्त्र में राशियों का बहुत महत्व बताया गया है | राशि के आधार पर किसी भी व्यक्ति के बारे में कई बाते बताई जा सकती है | इतना ही ज्योतिष में ये भी बताया गया है कि किन राशियों में आपस में बैर भाव होता है, तो किनमे कभी नहीं बनती | ऐसे में आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे है, जिनमे कभी तालमेल नहीं बैठता | यदि इन राशियों के जातक आपस में विवाह भी कर ले, तो उनका जीवन सुखद होगा | ये कहना मुश्किल होता है |
मेष और वृश्चिक
 
 
मेष राशि के जातक थोड़े अपने में ही रहते है | ये अपने पार्टनर को चुनने में बड़ा समय लेते है | साथ ही कई बार इनमे नखरे भी देखने को मिलते है | इन्हे अपनी बाते किसी से शेयर करना पसंद नहीं होता है | वहीँ इसके विपरीत वृश्चिक राशि के लोग मस्तमौला और आजादी पसंद होते है | शायद यही वजह है की इनकी राशियों की आपस में कभी नहीं बनती है | इन्हे अपनी अकड़ में रहना पसंद होता है |
वृषभ और सिंह
 
 
सिंह राशि के जातक थोड़े गुस्सैल किस्म के होते है | इन्हे छोटी छोटी चीजों पर बहुत ही जल्दी गुस्सा आ जाता है | वहीँ इसके विपरीत वृषभ राशि के लोग शांत किस्म के होते है | ये विवादों से दूर रहना ही पसंद करते है | इसके अलावा सिंह राशि के जातक किसी भी काम को करने से पहले सोच विचार नहीं करते | जबकि वृषभ राशि के लोग गहन विचार के बाद ही कोई कदम उठाते है | इसी वजह से इन राशि के जातको की आपस में कभी नहीं बनती |
कर्क और मेष
इन दोनों ही राशियों के जातको के विचार एक दूसरे से बिलकुल भिन्न होते है | जहाँ मेष राशि के जातक अपनी जिंदगी को एक बंद किताब बनाकर रखना चाहते है, वहीँ कर्क राशि वाले अपनी हर बात लोगो से शेयर कर देते है | इन राशियों के जातक यदि विवाह के बंधन में बंध भी जाते है, तो कई बार मतभेद की वजह से इनके तनाव की स्थिति बनने लगती है | ऐसे में इनका एक साथ टिकना मुश्किल होता है |