Breaking News

इन देशों में लोगों को नहीं देना पड़ता है इनकम टैक्स

हाल ही में हमारे देश का बजट जारी किया गया, जिसे लेकर लोगो में खलबलाहट नजर आयी | वैसे जब भी बजट की घोषणा होती है, तो मध्यम वर्ग की नजरे इनकम टैक्स स्लैब पर ही रहती है | दरअसल इस टैक्स स्लैब से ही एक व्यक्ति के वर्षभर के टैक्स की गणना होती है और इसी टैक्स स्लैब से व्यक्ति अपना निजी बजट तैयार करता है | हमारे देश में एक निश्चित आय से अधिक आय होने पर व्यक्ति को इनकम टैक्स देना पड़ता है | लेकिन क्या आप जानते है, ऐसे कई देश है, जहाँ के नागरिको को इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता | आज हम आपको उन्ही देशों के बारे में बताने जा रहे है |
सऊदी अरब
आज सऊदी अरब दुनिया में अपनी धाक जमा रहा है | पूरी दुनिया में फैले अपने तेल कारोबार की वजह से सऊदी अरब धनवान देशो में गिना जाता है | इसी वजह से यहाँ आमदनी भी काफी ज्यादा होती है, यही वजह है कि यहाँ के नागरिको से टैक्स नहीं लिया जाता है | यहाँ के नागरिको से सोशल सिक्योरिटी पेमेंट्स और कैपिटल गेन्स लिया जाता है |
कतर
कतर की गिनती दुनिया के अमीर देशो में होती है | यहाँ के नागरिको को भी कोई टैक्स नहीं देना होता है | बता दे इस देश की आमदनी का मुख्य स्त्रोत वही है, जो सऊदी अरब का है |
ओमान
ओमान को बिज़नेस फ्रेंडली कंट्री कहा जाता है | यहाँ के नागरिको को किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं पड़ता है | इतना ही नहीं यहाँ के नागरिकों को कैपिटल गेन भी नहीं चुकाना पड़ता है |
कुवैत 
कुवैत भी एक खाड़ी देश है, जहाँ की आय का मुख्य स्त्रोत तेल है | बता दे कुवैत की सरकार की 90 प्रतिशत आमदनी तेल भंडार से होती है | इसी वजह से यहां के नागरिको को कर नहीं चुकाना पड़ता | हालाँकि यहाँ के नागरिको को सोशल इंश्योरेंस में योगदान देना होता है | ये कुछ PF सिस्टम की तरह होता है |
मोनाको
मोनाको को टैक्स हेवन कहा जाता है | यहाँ के नागरिको को किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं देना पड़ता है | इतना ही नहीं यहाँ 6 महीने तक रहने वाला कोई भी शख्स यहाँ का निवासी बन जाता है | जिसके बाद उसे कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ता |