Breaking News

आदेश गुप्ता के इस्तीफा देने के बाद पार्टी ने इस चेहरे पर जताया भरोसा, बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

दिल्ली नगर निगम चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए बीजेपी प्रदेश अध्य़क्ष आदेश गुप्ता के इस्तीफा देने के बाद वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्य़क्ष पद के रूप में नियुक्त किया गया है। अगले आदेश तक वीरेंद्र सचदेवा कार्यकारी अध्यक्ष पद की कुर्सी पर विराजमान रहेंगे। दरअसल, पिछले 15 सालों से निगम की सत्ता पर बीजेपी काबिज थी। इस बार भी पार्टी को पूरा विश्वास था कि चुनाव में जीत मिलेगी। लेकिन जब चुनावी नतीजे आए, तो आम आदमी पार्टी बाजी मार गई।

बता दें, निगम की कुल 250 सीटों में से आप को 134 सीट और बीजेपी को 104 सीटें मिली। इस तरह पिछले 15 सालों से निगम की सत्ता से बीजेपी को हाथ धोना पड़ गया। ध्यान रहे, यह चुनाव बीजेपी प्रदेश अध्य़क्ष आदेश गुप्त की अगुवाई में पार्टी ने लड़ा था। ऐसी स्थिति में गुप्ता ने बीजेपी की पराजय की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा पार्टी के सुचारू कार्य संचालन के लिए वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी के अध्यक्ष पद के रूप में नियुक्त किया गया है।

हालांकि, अब स्थायी पद से किसी वशीभूत किया जाता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। उधर, दिल्ली में नगर निगम की सत्ता में विजयी होने के बाद आम आदमी पार्टी उत्साहित है, लेकिन ऐसी स्थिति में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि पार्टी अपने द्वारा किए गए वादों को पूरा करती है की नहीं।