Breaking News

अलविदा 2020 : 2020 में इन सितारों ने छोड़ दी दुनिया!

दोस्तों साल 2020 पूरी दुनिया के लिए अच्छा नहीं रहा है लेकिन ये साल सिनेमा जगत के लिए भी बहुत बुरा साबित हुआ हैं। जहा कोरोमा महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह से जहां इस इंडस्ट्री को काफी नुकसान उठाना पड़ा रहा है.

वहीं फिल्म इंडस्ट्री ने अपने कई दिग्गज कलाकारों को भी इस साल में खो दिया है। ऐसे में आज आपको बॉलीवुड के सितारों के बारे में बता रहे है जो इस साल में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए है।

इरफान खान

कोई हुआ कोरोना का शिकार तो किसी ने की आत्महत्या, साल 2020 में इन सितारों ने छोड़ दी ये दुनिया! 33
अभिनेता इरफान खान ने बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का दम दिखाया था। उनकी कई फिल्मों को पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है, लेकिन सिनेमा के शानदार कलाकार ने इस साल 29 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया। साल 2018 में इरफान खान को खुद के अंदर न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारी के बारे में पता चला। जिसका उन्होंने लंबे समय तक इलाज करवाया था, लेकिन इस बीमारी से लड़ते हुए उनका निधन हो गया।

ऋषि कपूर

कोई हुआ कोरोना का शिकार तो किसी ने की आत्महत्या, साल 2020 में इन सितारों ने छोड़ दी ये दुनिया! 34
अपने ज़माने के सुपरस्टार अभिनता ऋषि कपूर की किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं, दुनिया आज भी उन्हें उनके शानदार अभिनय के लिए जानती हैं। इरफान खान की मौत के ठीक अगले दिन यानी 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। वह कैंसर से पीड़ित थे। जिसका उन्होंने अमेरिका में करीब एक साल तक इलाज भी करवाया था लेकिन वह बीमारी से जंग नहीं जीत पाए।

शफीक अंसारी

कोई हुआ कोरोना का शिकार तो किसी ने की आत्महत्या, साल 2020 में इन सितारों ने छोड़ दी ये दुनिया! 35
10 मई को टेलीविजन के मशहूर अभिनेता शफीक अंसारी का निधन हो गया था। शफीक कैंसर से पीड़ित थे। शफीक ने ‘क्राइम पेट्रोल’ में विभिन्न किरदार किए। 52 साल के शफीक अंसारी ने मुंबई में अंतिम सांस ली।

साई गुंडेवर

कोई हुआ कोरोना का शिकार तो किसी ने की आत्महत्या, साल 2020 में इन सितारों ने छोड़ दी ये दुनिया! 36
उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में सह कलाकार भी भूमिका अदा की थी। साई गुंडेवर का इस साल 10 मई को अमेरिका में निधन हो गया था। वह पिछले एक साल से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे। बॉलीवुड कलाकारों सहित महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी थी। साई गुंडेवर ने ‘पीके’ और ‘रॉक ऑन’ सहित कई फिल्मों में काम किया था।

सचिन कुमार

कोई हुआ कोरोना का शिकार तो किसी ने की आत्महत्या, साल 2020 में इन सितारों ने छोड़ दी ये दुनिया! 37
इन्होंने टीवी सीरियल ‘कहानी घर घर की’ में काम किया था। अभिनेता सचिन कुमार बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के कजिन थे। उनका 15 मई को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वह मुंबई के अंधेरी में रहते थे। 42 साल के सचिन ने अभिनय छोड़ फोटोग्राफी में अपना करियर बना लिया था।

मनमीत ग्रेवाल

कोई हुआ कोरोना का शिकार तो किसी ने की आत्महत्या, साल 2020 में इन सितारों ने छोड़ दी ये दुनिया! 38
यह एक टीवी कलाकार थे। मनमीत ग्रेवाल नवी मुंबई के खारघर इलाके में रहते थे। मनमीत ग्रेवाल ने 16 मई को खुदकुशी कर ली थी। 32 साल के मनमीत ग्रेवाल अपनी पत्नी के साथ किराए के फ्लैट में रहते थे। लॉकडाउन की वजह से टीवी सीरियल का काम बंद था ऐसे में वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

मोहित बघेल

कोई हुआ कोरोना का शिकार तो किसी ने की आत्महत्या, साल 2020 में इन सितारों ने छोड़ दी ये दुनिया! 39
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म में काम कर चुके अभिनेता मोहित बघेल ने इस साल 23 मई को दुनिया को अलविदा कह दिया था। मोहित लंबे समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने महज 27 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी। मोहित बघेल ने सलमान खान, परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्री सहित कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था।

योगेश गौर

कोई हुआ कोरोना का शिकार तो किसी ने की आत्महत्या, साल 2020 में इन सितारों ने छोड़ दी ये दुनिया! 40
जाने माने संगीतकार योगेश गौर ने बॉलीवुड को कई शानदार गीत दिए थे। उनकी गिनती उन गीतकारों में होती थी जिन्होंने अपने समय में सबसे मशहूर और बेहतरीन फिल्मकार रहे ऋषिकेश मुखर्जी, बासु चटर्जी आदि के साथ खूब काम किया था। योगेश गौर का निधन इस साल 29 मई को हुआ था।

वाजिद खान

कोई हुआ कोरोना का शिकार तो किसी ने की आत्महत्या, साल 2020 में इन सितारों ने छोड़ दी ये दुनिया! 41
बॉलीवुड की शान रहे वाजिद खान की गिनती हमेशा से बॉलीवुड के शानदार संगीतकारों में होगी। उन्होंने अपने संगीत और गानों से लाखों दिलों के जीतने था। वाजिद खान का इस साल 1 जून को इंतकाल हो गया। सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले वाजिद ने अपने भाई के साथ सोनू निगम के हिट एलबम ‘दीवाना’ के लिए भी संगीत दिया।

सुशांत सिंह राजपूत

कोई हुआ कोरोना का शिकार तो किसी ने की आत्महत्या, साल 2020 में इन सितारों ने छोड़ दी ये दुनिया! 42
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने हर किस को  हैरानी में डाल दिया था। उनकी मौत की चर्चा केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में सुनने को मिली। इस साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में मिला था। उनकी मौत की जांच अभी तक जारी है।

सरोज खान

कोई हुआ कोरोना का शिकार तो किसी ने की आत्महत्या, साल 2020 में इन सितारों ने छोड़ दी ये दुनिया! 43
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने भी इस साल दुनिया को अलविदा कहा। उन्होंने 71 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सरोज खान को सांस लेने में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। सरोज खान बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों को डांस सिखाया था। सरोज खान का निधन 3  जुलाई को हुआ था।

समीर शर्मा

कोई हुआ कोरोना का शिकार तो किसी ने की आत्महत्या, साल 2020 में इन सितारों ने छोड़ दी ये दुनिया! 44
टीवी के पॉप्लर शो कहानी घर घर की, ये रिश्ते हैं प्यार के और भूतू में अभिनय कर चुके अभिनेता समीर शर्मा का शव मलाड पश्चिम स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में 7 अगस्त को पंखे पर लटका मिला था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए कारण स्पष्ट नहीं हुआ। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा भी कहा गया कि अभिनेता ने दो दिन पहले आत्महत्या कर ली थी।

एसपी बालासुब्रमण्यम

कोई हुआ कोरोना का शिकार तो किसी ने की आत्महत्या, साल 2020 में इन सितारों ने छोड़ दी ये दुनिया! 45
यह भारत के दिग्गज और मशहूर गायका थे। एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन 25 सितंबर को हुआ था। वह पिछले कुछ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों में रोमांटिक हिट गाने देने वाले बालासुब्रमण्यम का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली थी।

सौमित्र चटर्जी

कोई हुआ कोरोना का शिकार तो किसी ने की आत्महत्या, साल 2020 में इन सितारों ने छोड़ दी ये दुनिया! 46
दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन 15 नवंबर हो हुआ था। कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने उनकी सेहत में सुधार लाने के लिए हर संभव कोशिश की लेकिन आखिरकार वह जिंदगी की जंग हार गए। हिंदी और बंगाली सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक थे।

आशीष रॉय 

कोई हुआ कोरोना का शिकार तो किसी ने की आत्महत्या, साल 2020 में इन सितारों ने छोड़ दी ये दुनिया! 47
टीवी के जाने माने अभिनेता आशीष रॉय ने बीते महीने 24 नवंबर को अंतिम सांस ली। आशीष रॉय का किडनी फेल होने से निधन हुआ। वह 55 साल के थे। आशीष लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने मदद की गुहार लगाई थी। आशीष रॉय ने छोटे पर्दे के सीरियल में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता था।

विश्वमोहन बडोला

कोई हुआ कोरोना का शिकार तो किसी ने की आत्महत्या, साल 2020 में इन सितारों ने छोड़ दी ये दुनिया! 48
हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार विश्वमोहन बडोला का भी निधन हो गया। उन्होंने 24 नवंबर को आखिरी सांस ली। विश्वमोहन बडोला के निधन की जानकारी उनके बेटे और अभिनेता वरुण बडोला की पत्नी राजेश्वरी सचदेव ने दी थी। इसके बाद खुद वरुण बडोला ने भी विश्वमोहन बडोला के लिए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा और अपने पिता को आखिरी श्रद्धांजलि दी है।