Breaking News

अफसरों पर भड़के नितिन गडकरी, काम में देरी होने पर सुनाई ये सजा

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के गुस्से के शिकार अब तक कई अधिकारी हुए है। ऐसे कई मामले सामने आए है। जिसमे देखा गया है कि काम में लापवाही और देरी की नितिन गडकरी अधिकारियों की क्लास लगा देते है। कुछ ऐसा ही एक बार फिर हुआ है। नितिन गडकरी बुधवार को एक वर्चुअल कार्यक्रम में अधिकारियों पर भड़कते हुए नजर आए। दरअसल बुधवार को नितिन गडकरी ने द्वारका में NHAI की नई बिल्डिंग का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। इस दौरान नितिन गडकरी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में काम की सुस्त रफ्तार को लेकर अधिकारियों पर भड़कते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी अपने काम में देरी की है उनकी तस्वीर 12 साल के लिए बिल्डिंग पर टांग दी जाएं।


.
नितिन गडकरी ने अपने भाषण मे कहा कि, ‘एनएचएआई में सुधार की बहुत आवश्यकता है। अब उन नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (काम न करने वाले अधिकारी) को बाहर का रास्ता दिखाने की जरूरत है जो चीजों को उलझाते है और अड़चनें पैदा करते है। 50 करोड़ का यह प्रोजेक्ट 2008 में तय किया गया था इसका टेंडर 2011 में निकला था और अब नौ साल बाद पूरा हुआ है। एनएचआई के अकर्मण्य, निकम्मे और भ्र्ष्ट लोग इतने पॉवरफुल हैं कि मंत्रालय के कहने के बाद भी वे अपने निर्णय गलत लेते हैं। ऐसे ‘अक्षम’ अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाने का वक्त है। ईमानदार अधिकारियों को समर्थन देने की जरूरत है, अन्यथा वे निर्णय नहीं ले पाएंगे।’

इसके आगे नितिन गडकरी ने कहा कि समय पर पूरी होने वाली बेहतर गुणवत्ता की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से ‘आत्मनिर्भर भारत’ का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण मंजूरी को सबसे बड़ी समस्या बताया। उन्होंने कहा कि पर्यायवरण मंजूरी हासिल करना सबसे बड़ी समस्या है। इसी कार्यक्रम को रेल मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा बुनियादी ढांचा आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ की हड्डी है।