Breaking News

अगले 3-4 दिन इन राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

मई के आखिरी दिनों में देशभर के तमाम हिस्सों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। जिससे मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। उत्तर भारत के राज्यों में तामपान में भी गिरावट आई है लेकिन ये राहत आने वाले 3-4 दिनों तक बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 से 4 दिनों तक दिल्लीवासियों को गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा बाकि राज्य के लोगों को भी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी लुढ़ककर 22.6 डिग्री पहुंच गया है। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। जिसके चलते अब शनिवार को भी तामपान 35 डिग्री से 22 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान राजधानी में हल्की बूंदाबादी भी हो सकती है। बता दें कि 16 मई के बाद पहली बार है जब तापमान 40 डिग्री के नीचे गया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से लोगों को 1 जून तक राहत मिलेगी। बारिश और हल्की धूप से मौसम सुहावना बना रहेगा। लेकिन 1 जून के बाद तापमान 40 डिग्री को एक बार फिर पार कर जाएगा। 4 जून को फिर आंशिक तौर पर बादल और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

बाकि राज्यों का हाल
वहीं दिल्ली के अलावा शनिवार को बाकि तमाम राज्यों में भी मौसम सुहावना रहेगा। पश्चिम बंगाल, बिहार उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। तो वहीं, राजस्थान में बारिश की संभावना बनी रहेगी। दूसरी तरफ गुजरात में भी मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे उत्तर भारत में 4-5 दिनों तक हवाओं का रुख पूर्व की ओर रहेगा। जिससे वातावरण में नमी रहेगी और बादल छाए रहेंगे। इसी वजह से कई इलाकों में रूक-रूक कर बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।