Breaking News

अगर आपके घर में हैं ये 5 चीजें तो होती है बरकत, आती हैं लक्ष्मी

लोगों को लगता है कि वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) का मतलब है दिशा ज्ञान यानी किस चीज को किस दिशा में रखना चाहिए, इस बारे में उसमें बताया जाता है। जबकि ऐसा नहीं है कि वास्तु शास्त्र में बतायी गई बातों को यदि सही तरीके से अपनाया जाए तो आपके जीवन में तरक्की आ सकती है।

दूसरी ओर यदि वास्तु के नियमों की अनदेखी की जाए तो कई बार धन का नुकसान भी हो जाता है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर किन चीजों को घर में रखने से घर में सकारात्मकता और बरकत आती है।

mud potयदि घर की उत्तर दिशा में पानी से भरा घड़ा या सुराही को रखा जाए तो आपके घर में पैसों की तंगी नहीं होगी। मगर इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि घड़े में हमेशा पानी रहे और वह कभी भी पानी से खाली न हो।

peacock featherभगवान कृष्ण का प्रिय मोर पंख को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा के साथ ही बरकत भी होती है। इसलिए यदि आप अपने पूजा घर में मोर पंख लगाते हैं तो यह आपके लिए बेहद शुभ और फायदेमंद साबित हो सकता है।

metal fish or tortoiseवास्तु शास्त्र के अनुसार घर में धातु से बनी मछली या कछुआ रखना भी बहुत शुभ होता है और इससे घर की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और घर में लक्ष्मी का निवास हो जाता है। इसके बाद घर में बरकत अपने आप आने लगती है।

ganesh idolपूजा घर में भी गणेश जी की मूर्ति या प्रतिमा जरूत ही होगी। मगर यदि आप अपने घर में नृत्य करते हुए गणपति की मूर्ति या तस्वीर लगाएं तो इसे बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। घर की पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर नृत्य करते हुए गणेश जी की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। इससे भी घर में बरकत होती है।

shree yantraवास्तु शास्त्र के अनुसार श्रीयंत्र को भी बहुत शुभ होता है और ऐसा माना जाता है कि देवी लक्ष्मी को भी श्रीयंत्र बहुत प्रिय है। श्रीयंत्र को घर में रखकर उसकी पूजा करने से भी घर में धन और बरकत आती है। इससे जुड़ी सभी समस्याओं को हल करने में भी सहायता करता है।