Breaking News

अक्षरा सिंह के इस गाने को मिले यूट्यूब पर 24 करोड़ से ज्यादा व्यूज, देखें वीडियो

भोजपुरी जगत की सबसे फेमस अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह के गाने लांच होते ही सुपरहिट हो जाते हैं। इस बीच एक गाना यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। ये भोजपुरी गाना यूट्यूब पर आग लगा रहा है। इस सांग के बोल ‘ईधर आने का नहीं’ है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी मधुर आवाज दी है। साथ ही वह इस गाने में परफॉर्म भी कर रही हैं।

‘ईधर आने का नहीं’ सांग को अक्षरा सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च कर दिया है। गाने का पिक्चराइजेशन बहुत ही शानदार है। इसमें अक्षरा सिंह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। अक्षरा इस गाने में कई अलग-अलग लुक में दिखा दे रही हैं। वह बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं और अपनी दिलकश डांसिंग मूव्स को फैंस को दिखा रही हैं।

 

जीप चलाती नजर आईं अक्षरा
इस गान में अक्षरा सिंह कभी जीप, तो कभी कार और कभी बुलेट चलाती हुईं दिखाई दे रही हैं। पीला रंग का चश्मा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाते नजर आ रहा है। अक्षरा सिंह के इस फेमस गाने के बोल आशिष वर्मा ने लिखे हैं, वहीं इसका म्यूजिक भी आशिष वर्मा ने दिया है। कोरियाग्राफी सोनू ने की है।

मिले 24 करोड़ से अधिक व्यूज
‘ईधर आने का नहीं’ सांग पिछले साल जून में अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च हुआ था। अब तक इस गाने को 24 करोड़ से अधिक यानी 248,914,163 व्यूज मिल चुके हैं। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

इन फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हैं अक्षरा सिंह
अक्षरा ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से की है। अक्षरा सिंह ‘सइयां सुपरस्टार’, ‘त्रिदेव’, ‘हम हैं लुटेरे’, ‘धड़कन’, ‘मां तुझे सलाम’, ‘दिलवाला’, ‘सत्या’, सहित कई अन्य भोजपुरी फिल्मों में अपनी शानदार और दमदार एक्टिंग दिखा चुकी हैं।