Breaking News

अक्षरा सिंह का रिलीज हुआ नया छठ गीत, वीडियो देख इमोशनल हुए फैंस

दिवाली अपने साथ कई त्योहार लेकर आती है। दिवाली के बाद उत्तर भारत में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो गई है। खासतौर पर बिहार में छठ महापर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार का जश्न भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिलता है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में छठ त्योहार के कई धमाकेदार गाने है। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए है लेकिन अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार अक्षरा सिंह एक नया छठ गीत लेकर आई है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस गीत के बोल ‘बनवले रहिह सुहाग’ है। जो यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

दरअसल, अक्षरा सिंह का गाना ‘बनवले रहिह सुहाग’ एक इमोशनल गीत है। जिसने फैंस के दिल को छू लिया है। गाने को इसी इमोशन्स ने खास बनाया है। इसी वजह से साल 2020 की छठ में अक्षरा सिंह का गाना काफी पसंद किया गया है। इस गाने को महज दो दिन में लाखों बार देखा गया है। फैंस को इस गाने में अक्षरा सिंह की आवाज काफी पसंद आई है। जी हां, इस गाने को अक्षरा सिंह ने ही आवाज दी है। इतना ही नहीं, अक्षरा सिंह ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर इस गाने को शेयर किया है। इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे है। वहीं म्यूजिक की बात करें तो इस गाने को संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। अक्षरा सिंह के साथ लीड रोल में राजकुमार सिंह नजर आ रहे हैं।

बता दें कि अक्षरा सिंह अब तक हर त्योहार में अपना एक गाना लेकर आती है। जिसे फैंस काफी पसंद करते है। इससे पहले भी अक्षरा सिंह छठ पर कई गीत लेकर आई है। जिन्हें आज तक पसंद किया जा रहा है।